Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : छर्च पुलिस और आबकारी की लापरवाही से परेशान मढ़ौनी गाँव की महिलाएँ पहुँचीं SP ऑफिस, अवैध शराब बंद कराने की माँग

साहबघर उजड़ रहे हैंपुलिस सो रही हैशिवपुरी में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल



आबकारी और पुलिस के गठजोड़ पर शक ?


शिवपुरीछर्च पुलिस और आबकारी की लापरवाही से परेशान मढ़ौनी गाँव की महिलाएँ पहुँचीं SP ऑफिसअवैध शराब बंद कराने कीमाँग शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मढ़ौनी में अवैध शराब की बिक्री से परेशान होकर आज भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ शिवपुरी पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुँचीं। महिलाओं ने एसपी के नाम एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर गाँव में चल रहे अवैध शराब के कारोबार को तुरंत बंद कराने और दोषी विक्रेता के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की माँग की है।गाँव के बीच में रातभर सजती है महफिलमहिलाएँ असुरक्षित ग्रामीणों ने बताया कि गाँव का ही नंदू आदिवासी नामक व्यक्ति कमीशन पर गाँव के बीचों-बीच अवैध शराब बेचता है। यह दुकान पूरी रात खुली रहती है, जहाँ पियक्कड़ रातभर हंगामा और गाली-गलौज करते हैं, जिससे महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। स्थिति इतनी बदतर है कि शराब की लत के कारण पुरुष घरों का राशन बेच रहे हैं और मना करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की जाती चूकी हम आप को याद दिला दे की पहले भी उठाई आवाजपर आबकारी और स्थानीय पुलिस मौन जैसा कि पहले भी आबकारी विभाग की लापरवाहियों को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन शिवपुरी जिले का आबकारी विभाग ऑफिस के कार्य में मदमस्त है समूचे जिला में चल रही अबेध शराब की दुकानों पर कोई ध्यान नहीं । मीडिया के माध्यम से सूचित करना या खबरों के माध्यम से सूचना देने पर विभाग के कानो में झूं तक नहीं रेंगती क्यों की शराब से जो भ्रष्टाचार होता है उस में जिले के भी आला अधिकारियों का भी सिस्टम है ऐसा प्रतीत होता है बही इस मामले में भी स्थानीय छर्च थाना पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तब जाकर आज (16 जून 2026) महिलाओं के इस झुंड को मजबूरन एसपी दफ्तर की चौखट पर आना पड़ा। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध कारोबार को बंद नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ