Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का बवाल: पुतले को लेकर पुलिस से तीखी झड़प, कपड़े फाड़ने के आरोप

  •  Shivpuri Police Clash Congress

निर्वाचन आयोग के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा: शिवपुरी में पुलिस और कार्यकर्ताओं में भारी खींचतान, कोलारस में धू-धू कर जला पुतला 


Shivpuri Congress Protest

शिवपुरी। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को शिवपुरी जिला मुख्यालय से लेकर कोलारस तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। Election Commission Effigy Burn

माधव चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस ने पुतले पर पानी छिड़का

शिवपुरी शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने पहुंचे। पुलिस ने पहले ही घेराबंदी कर पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर खींचतान हुई।

भीड़ में पुतले के अंदर पेट्रोल होने की अफवाह फैलते ही पुलिस ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवा ली और पुतले पर पानी डालकर उसे भिगो दिया।

कपड़े फाड़ने का आरोप, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

झड़प के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकल रजक ने पुलिस पर कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी के साथ तीखी बहस हुई। मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने पुलिस पर अभद्रता और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन विवाद खड़ा किया। उन्होंने पुतले में पेट्रोल होने की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया।

कोलारस में जगतपुर तिराहे पर जलाया गया पुतला

दूसरी ओर, कोलारस के जगतपुर तिराहे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस को चकमा देते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग लगा दी और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धांधली के खिलाफ उनका यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ