Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी में मिलावटखोरों पर प्रशासन का छापा: प्रेम स्वीट्स से लिए सैंपल, कलेक्टर अर्पित वर्मा खुद उतरे मैदान में

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: कलेक्टर अर्पित वर्मा खुद उतरे सड़कों पर, 'प्रेम स्वीट्स' समेत कई दुकानों पर खाद्य विभाग की रेड

Shivpuri Food Safety Raid

शिवपुरी। आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर बाजारों में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिलेभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान तेज कर दिया है।

बुधवार शाम कलेक्टर ,Collector Arpit Verma Shivpuri , श्री अर्पित वर्मा स्वयं शहर के मुख्य बाजारों में निरीक्षण के लिए निकले। इसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने माधव चौक स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान ,Prem Sweets Shivpuri,प्रेम स्वीट्स' पर दबिश देकर विभिन्न मिठाइयों एवं खाद्य सामग्रियों के सैंपल दर्ज किए।

कलेक्टर के कड़े निर्देश: अमानक सामग्री मिलने पर होगी जेल और कानूनी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने प्रेम स्वीट्स पर स्वच्छता मानकों का जायजा लिया और उपलब्ध खाद्य सामग्री की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही आसपास के अन्य मिष्ठान विक्रेताओं व दुकानदारों को भी हिदायत दी गई कि वे गुणवत्ता से कोई समझौता न करें।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के सीजन में मिलावटी मावा, अमानक मिठाइयां और घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

लैब भेजे गए सैंपल, रिपोर्ट आते ही होगी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान एकत्र किए गए सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला (State Food Lab) भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में यदि कोई भी सैंपल अमानक, सब-स्टैंडर्ड या मिलावटी पाया जाता है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विगत एक सप्ताह में इन प्रतिष्ठानों पर भी चला जांच का चाबुक

उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर निम्नलिखित प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए हैं:

  • गणेश एजेंसी (शिवपुरी): आनंदी सरसों तेल
  • पुष्पेन्द्र किराना स्टोर (नरवर): कोल्हू सरसों तेल एवं रिच बाइट टॉफी
  • जय शिव किराना (मगरौनी): मैगी नूडल्स एवं नायरा बटर कैंडी
  • श्री शक्ति स्व-सहायता समूह (सकलपुर): खिचड़ी मिक्स (लूज) एवं दलिया (लूज)
  • महेश ऑयल (ए.बी. रोड, शिवपुरी): कान्हा बाँसुरी सरसों तेल एवं रिफाइंड सोया तेल
  • आनंद दूध डेयरी (ए.बी. रोड, शिवपुरी): खुला पनीर एवं स्किम्ड मिल्क
  • संस्कार सेल्स एजेंसी (शिवपुरी): श्री संस्कार सरसों तेल एवं खुला रिफाइंड तेल

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि त्यौहार तक यह चेकिंग अभियान लगातार और अधिक कड़ाई से जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ