Music

BRACKING

Loading...

हॉस्टल में गुरुजी की बर्बरता: छात्र को लाठियों से पीटा, शरीर पर चोट के निशान देख भड़के परिजन

Shivpuri Hostel Student Beaten, Shivpuri Police FIR, Girish Sharma Teacher Shivpuri
शिवपुरी: हॉस्टल में शिक्षक ने कक्षा 9वीं के छात्र को लाठी से पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR

शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल हॉस्टल में कक्षा 9वीं के छात्र के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हॉस्टल में पदस्थ शिक्षक पर छात्र को लाठी से पीटने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक गिरीश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र के हाथ-पैरों पर मिले चोट के निशान

परिजनों ने बताया कि वे बुधवार को हॉस्टल में अपने भांजे से मिलने पहुंचे थे, जहां छात्र के शरीर और हाथ-पैरों पर गंभीर चोट व मारपीट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर हॉस्टल पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में छात्र से पूछताछ की गई।

पीड़ित छात्र ने बताया कि 6 अक्टूबर की शाम को एक शिकायत की बात को लेकर हॉस्टल में मौजूद शिक्षक गिरीश शर्मा ने उसके साथ लाठी से बेरहमी से मारपीट की। छात्र का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं ले जाया गया।

मामा को फोन कर बताई आपबीती

घटना के अगले दिन सुबह छात्र ने किसी तरह फोन के जरिए अपने मामा को पूरी बात बताई। मामा ने तुरंत परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे के अनुसार, पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक गिरीश शर्मा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ