भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी। सिमी से खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा देने आदेश दिया है। यह पहला मौका होगा जब वर्तमान मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री को भी जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी।
जयपुर में प्लॉट/ फार्म हाउस: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314188188
राजधानी भोपाल में 31 अक्टूबर, 2016 को जेल से आठ विचाराधीन सिमी कैदी भाग गए थे। पुलिस ने इन आठों कैदियों को राजधानी से 40 किमी दूर ईंटखेड़ी के पास एनकाउंटर में मार गिराया था।
यह कार्रवाई शिवराज के मुख्यमंत्री रहते हुए हुई थी। अब वह पद पर नहीं हैं, लिहाजा गृह मंत्रालय ने सिमी संगठन द्वारा बदला लेने की सम्भावना जताई है। विधानसभा चुनावों से पहले जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी केन्द्र ने चौहान को चेतावनी दी थी। नियम के अनुसार, गृह राज्य मंत्री की अध्यक्षता वाली समिति वीवीआईपी सुरक्षा कवर का फैसला करती है और केन्द्रीय गृह मंत्रालय को एक विशेष मंत्री को सुरक्षा कवर की श्रेणी की सिफारिश करती है।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
लेकिन चौहान के मामले में केन्द्रीय मंत्रालय ने गृह राज्यमंत्री की सिफारिश का इंतजार नहीं किया और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय ले लिया। आईजी लॉ एंड आर्डर योगेश चौधरी का कहना है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पूर्व सीएम चौहान को जेड प्लस सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं
0 टिप्पणियाँ