गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील बुधवार को रेहटी तहसील के ग्राम पंचायत माथनी (सलकनपुर) पहुंचे, जहां उन्होंने जनंसवाद किया। जनसंवाद के दौरान ग्राम माथनी में नाली निर्माण सहित अन्य समस्याएं लोगों ने प्रभारी मंत्री के सामने प्रस्तुत की। प्रभारी मंत्री ने समस्याओं के तत्काल निराकरण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही ग्राम जहाजपुरा में अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर भी अनुविभागीय अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत माथनी में सिंघा जी महाराज के देव स्थान के पास शासकीय भूमि पर पूर्व सरकार के शासन काल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई भवन की स्वीकृति पर ग्राम पानगुराड़िया निवासी नेमीचंद नागर द्वारा आपत्ति लगाई गई थी जिसका अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण भी कर दिया गया था। इसी को लेकर नेमीचंद नागर ने प्रभारी मंत्री को इसकी शिकायत की। जिस पर प्रभारी मंत्री श्री अकील ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि विवादित भूमि पूर्व में ही शासकीय रिकार्ड में दर्ज है और जो भवन बनाया गया है वह सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री अकील ने दोनों पक्षों को समझाईश देकर सामुदायिक भवन पर नेमीचंद और राजमल पटेल का नाम डलवाने के लिए राजी कर लिया। उन्होंने सरपंच को तुरंत पंचनामा तैयार कर प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी बुदनी श्री शैलेन्द्र हिनोतिया, खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री धर्मेन्द्र यादव, तहसीलदार रेहटी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ