Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के लिए संशोधित लिस्ट तैयार, नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली बुलाया

Shivraj Singh Chauhan best wishes Jyotiraditya Scindia after join ...
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ को कुर्सी से गिरा कर बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल को लेकर पान की लगातार जारी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम को दिया गया वादा निभाना है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का ध्यान रखना है। इन सबके अलावा दिग्गज नेताओं की व्यक्तिगत पसंद, मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार, जातिवाद और क्षेत्रवाद के समीकरण भी ध्यान रखने। तमाम उठापटक के बाद मंत्रिमंडल के लिए एक और लिस्ट फाइनल की गई है। इसमें भी कुछ नाम ऊपर नीचे हो रहे हैं। बस अब कार्यक्रम के ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार है। 

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की लिस्ट में किस-किस की NOC

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने दिल्ली में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लंबी चर्चा की। इनके अलावा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने उनके घर गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन मंत्री सुहास भगत भी दिल्ली में है।

भाजपा के कुछ वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री लिस्ट से हटाए गए

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें सिंधिया समर्थकों की संख्या 10 और भाजपा कोटे के 15 मंत्री रहेंगे। सिंधिया समर्थकों के विभाग को लेकर निर्णय सिंधिया और शिवराज आपस में बातचीत करके करेंगे। BJP के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पिछली सरकारों में मंत्री रहे कुछ वरिष्ठ नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। 

भाजपा संगठन की तरफ से यह नाम फाइनल

भोपाल में भाजपा के आला नेताओं के साथ मंथन के बाद कुछ पुराने नामों को ड्रॉप भी किया गया है। लेकिन, राष्ट्रीय नेतृत्व उस पर अंतिम निर्णय लेगा। चर्चाओं के अनुसार, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन, जगदीश देवड़ा, गिरीश गौतम या केदार शुक्ल को विंध्य क्षेत्र से कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

इनमें से किसकी लॉटरी खुलेगी पता नहीं

ऑपरेशन लोटस के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधायक संजय पाठक, अरविंद भदौरिया, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग को भी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। इंदौर से ऊषा ठाकुर या रमेश मेंदोला को जगह मिल सकती है। इसके अलावा, लल्लूराम वैश्य, नीना वर्मा, रामखिलावन पटेल, प्रेम सिंह पटेल, सुरेंद्र पटेल और पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं।

सिंधिया समर्थकों के लिए 10 सीट रिजर्व


सिंधिया कैंप के 10 लोगों को शिवराज कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इमरती देवी, प्रद्युमन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया और प्रभुराम चौधरी का नाम तय है, क्योंकि ये लोग पूर्व में भी मंत्री ही थे। इसके अलावा, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, रणवीर सिंह जाटव, बिसाहूलाल सिंह, ऐंदल सिंह कंषाना और हरदीप सिंह डंग भी दावेदार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ