जबलपुर। मध्य प्रदेश के आईएमए जबलपुर जोन के अध्यक्ष डॉ. क्षितिज भटनागर की कोरोना से मौत हो गयी है। डॉ. क्षितिज भटनागर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डॉ भटनागर को इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद जबलपुर के डॉक्टरों में शोक की लहर छा गई है
जबलपुर में कोरोना की स्थिति भयावह रूप लेती जा रही है। एक के बाद एक मरीज लगातार मिल रहे हैं जिसके कारण जबलपुर अब प्रदेश के बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। यहां रोजाना 150 से ज्यादा नये मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि शहर और जिले के हर कोने में कोरोना वायरस अपनी पैठ जमा चुका है।
शनिवार को जिले में एक बार फिर 171 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। जिन्हें अलग-अलग उपचार व होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। केसके बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6214 पहुंच गई है। जिले में अब तक 110 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है
0 टिप्पणियाँ