Music

BRACKING

Loading...

किसान विरोधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


(माँ चंडी मंदिर की सामने हुई जोरदार प्रदर्शन)

बिर्रा-दिनांक 0 अक्टुबर 2020 किसान विरोधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के खिलाप जमकर प्रदर्शन किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए भुतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.कैलाश साहू ने कहां कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य में  कांग्रेस की सरकार आयी है, तब से इस राज्य के किसान मजदुर आम आदमी बुरी तरह से प्रभावित हो गए। छ.ग. प्रदेश कांग्रेस की सरकार जब से बनी है उसके बाद से निरंतर इस प्रदेश के भूमिपुत्र व अन्नदाता किसानों के साथ छलावा हो रहा है,किसान अपनी दुर्दशा से पीड़ित हो रहा है। छ.ग. में बड़ी संख्या में किसानों के द्वारा आत्महत्या की जा रही है।धरना कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा  प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि प्रदेश में किसानों के धान उत्पादन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

दो साल का किसानों का बोनस एक साथ दिया जाए,एवम नई खरीफ वर्ष की धान खरीदी के पूर्व दिया जाय। इस वर्ष केन्द्र की सरकार ने देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिश निर्देश पर छ.ग. प्रदेश से केन्द्रीय पूल में 60 लाख मिट्रिक टन चावल लिया जायेगा, इसलिये ये राज्य सरकार को चाहिए की प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी सभी किसानों से करें, इस हेतु आदेश लागू करें तथा आगामी नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ किया जाये।किसानों की ज्वलंत समस्याओं नकली खाद तथा जो बीज दिया जा रहा है वह प्रमाणित नहीं है, अंकुरित नहीं हो रहा है, गिरदावरी के बहाने धान का रकबा घटाया जा रहा है, भण्डारण व परिवहन के नाम पर किसानों के साथ प्रताड़ना न हो किसानों की निरंतर हो रही आत्महत्या पर जिमेदारी तय हो सरकार का तथा आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाये, पिछले कुछ दिनों पहले दुर्ग जिले में किसान दुर्गेश निशाद ने नकली कीटनाशक दवा के कारण आत्महत्या कर ली थी, छ.ग. प्रदेश में सारी अर्थव्यवस्था का मूलभूत आधार कृषि  है, लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की दुर्दशा इस प्रदेश में हो रही है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषि विधेयक बिल पारित किया गया है, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसानों को इस बिल को गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए नकरात्मक वातावरण पैदा कर रही है,हमे कांग्रेस सरकार की इस कार्यप्रणाली का विरोध करना है इस अवसर पर  भूतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश साहू,जिला पंचायत सदस्य सभापति एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया,जनपद पंचायत सदस्य मोहन कुमारी (मीनू)साहू, श्रवण कश्यप,घनश्यप कर्ष,भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष सोनू जायसवाल, आलेश दुबे,विशाल सराफ,प्रतीक प्रताप सिंह,लोकपाल देवांगन,राजू,दिनेश थवाईत,मुकेश कश्यप,शिव जायसवाल यदुवीर,अनुराग सोनी,मुकेश देवांगन,तुलेश पटेल,होरीलाल डडसेना,रामधन सारथी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ