Music

BRACKING

Loading...

दीपावली पर सरकारी आवासों की होनी है पूरी पुताई, हो रही है केवल बाउंड्रीवाल की



 

ग्वालियर दीपावली से पहले पीडब्ल्डी विभाग में एक करोड़ का पुताई घोटाला हो रहा है। ठेकेदार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने करीब एक करोड़ का ठेका दिया है। इस ठेके में थाटीपुर स्थित सभी पीडब्ल्यूडी विभाग के क्वार्टरों में अंदर बाहर और क्वार्टर के पीछे पुताई करनी है। लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल मकानों की बाउण्ड्री की ही पुताई कर छोड़ दिया जा रहा है। नईदुनिया ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और वहां पर रहने वाले लोगों से बात की। उनका कहना था कि हर साल पीडब्ल्यूडी विभाग का यही रोना रहता है वह केवल बाउण्ड्री की पुताई करते हैं जबकि घर के अंदर की पुताई हमें करनी पड़ती है। वहीं पुताई के लेबर ठेकेदार भागीरथ सिंह पालिया ने बताया कि उन्हें केवल बाहर की पुताई का काम दिया गया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मेरे घर के पीछे रहने वाले सभी अधिकारियों के घरों की पूरी तरह से पुताई की गई है।

थाटीपुर में 447 क्वार्टर हैं, इन क्वार्टरों में विभिन्न् शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारी निवास करते हैं। जबकि कुछ क्वार्टर अधिकारियों के भी हैं, इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा का क्वार्टर भी शामिल है। यहां पर अधिकारियों को खुश करने के लिए ठेकेदार ने उनके घरों की ऑयल पेंट से पुताई की गई। जबकि कर्मचारियों की बाउण्ड्रीबाल की पुताई कर छोड़ दिया जा रहा है। कर्मचारियों के यहां पर पुताई भी चूने से की जा रही है। जबकि जो ठेका हुआ है उसके अनुसार ठेकेदार को पूरी तरह से मकान के अंदर और बाहर दोनों की पुताई करनी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ