ग्वालियर नगर निगम में जोन क्रमांक 1, 15, 7 जोन के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने का सफाई कर्मचारियों एवं बाल्मीकी समाज सहित भाजपा नेताओं ने विरोध किया। विरोध स्वरूप नगर निगम अपर आयुक्तों को गुलाब का फूल दिया गया। साथ ही उनसे कहा गया कि आपकी कृपा से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के घर का चूल्हा भी नहीं जल पा रहा है इसके लिए आपको धन्यवाद।
नगर निगम के तीन जोन के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। इसके कारण कर्मचारियांे के घ्ार पर राशन, एवं खाने पीने का संकट उत्पन्न् हो गया है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजा मोर्चा के मनीष राजौरिया, दिनेशचंद्र लोधे, संतोष गोडयाले, लालाराम खरे, राकेश चौहान, लाला चौधरी एवं सतीश खटीक ने नगर निगम के अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, आरके श्रीवास्तव आदि को गुलाब का फूल भेंट किया। निगम के अधिकारियों से सभी ने कहाकि शहरभर की सफाई व्यवस्था संभालने का कार्य सफाई कर्मचारी करते हैं। लेकिन उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहाकि कुछ ही दिनों में दीपावली है, ऐसे में आप स्वयं सोचिए जब कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा तो उनके परिवार पर इसका क्या असर होगा। सफाई कर्मचारियांे के घर चूल्हा नहीं जलने देने एवं उनकी दीपावली फीकी कराने के सभी लोगों ने निगम के अधिकारियों को गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ