पोहरी - जयहिंद क्लब पोहरी के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय स्टेट लेवल डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शिवपुरी और पोहरी के बीच खेला गया। इसमें लाल कॉलेज ने जीत हासिल की। फाइनल मैच का शुभारंभ जीतू राठखेड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दूधिया रोशनी में मेन मार्केट में पोस्ट ऑफिस के सामने खादी भंडार ग्राउंड पर किया गया।
स्टेट लेवल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को मिला 21 हजार का पुरस्कार मुख्य अतिथि और सह अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार को सेमी फाइनल में चार टीम आई लाल कॉलेज शिवपुरी, सिंहनिवास, यूनाइटेड क्लब शिवपुरी और पोहरी. पहला सेमीफाइनल मैच पोहरी और यूनाइटेड क्लब शिवपुरी के बीच खेला गया। इसमें पोहरी ने यूनाइटेड क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
रमाकांत बेस्ट प्लेयर तो किशन बेस्ट नेट डिफेंस से नवाजे : फाइनल में पोहरी का मुकाबला लाल कॉलेज की टीम से हुआ। बेस्ट ऑफ थ्री के इस मैच में लाल कॉलेज ने पोहरी की टीम को लगातार दो सेटों में 15-6 तथा 15-9 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। हालांकि इन दो सेटों में खेल का प्रदर्शन काफी रोमांचक रहा। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रमाकांत भार्गव को बेस्ट प्लेयर और किशन पाठक को बेस्ट नेट डिफेंस का पुरस्कार से नवाजा गया।

0 टिप्पणियाँ