शिक्षा में विषय वस्तु को सही ढंग से समझाने के लिए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।टी एल एम का उपयोग शिक्षण में विषय वस्तु को रुचि पूर्ण बना देता है साथ ही लर्निंग आउटकम को प्राप्त करने एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षण के
लिए अति आवश्यक है। बीआरसीसी एचके बेहार ने विगत दिवस संकुल स्तरीय TLM मेला में उक्त बातें कहीं। कोरोना वायरस के कारण शालाएं बंद है पर शिक्षकों को सक्रिय रखने एवं बच्चों को घर घर तक शिक्षा को पहुंचाने लगातार प्रयास किया जा रहा है ।इसी कड़ी में विगत दिवस संकुल केंद्र भवरेली विकासखंड बम्हनीडीह में बीआरसीसी एचके बेहार विकास
खंड शिक्षा अधिकारी केके बंजारे एवं नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा जी के निर्देशन में संकुल स्तरीय मेला का आयोजन किया गया जिसमें सफल बनाने प्रभारी प्राचार्य राजकुमार झालरिया शरद चतुर्वेदी ,सुरेश बरेठ ने आवश्यक तैयारी की। इस टीएलएम मेला में 10 प्राथमिक एवं 6 मिडिल स्कूल के लगभग 45 शिक्षकों ने अपने TLM का प्रदर्शन किया। जिसमे मुख्य रूप से हवा के खेल, प्रकाश ,जल, चुंबक ,सोलर ऊर्जा ,शब्द एवं मात्रा ज्ञान, आकृति ,विज्ञान मापन ,संक्रियाओं से संबंधित, ग्लोब ,पर्यावरण, बीजों का संकलन ,आदि लगभग 250 टी एल एम प्रदर्शनी में लगाए गए थे। बच्चों ने सभी का अवलोकन किया एवं उसकी उपयोगिता समझी और शिक्षकों से प्रश्न भी पूछा ।शिक्षकों ने बच्चों की जिज्ञासा का समाधान किया। प्राथमिक विद्यालय में शासकीय प्राथमिक शाला झर्रा एवं पचोरी का TLM सराहनीय रहा ।मिडिल स्कूल में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला औराडीह का सराहनीय रहा ।इस मेले में उमेश तेंबुलकर ,कौशल साहू, श्रीमती सविता वैष्णव ,राम गोपाल जायसवाल, नागेश्वर कुंभकार ,महेश्वर साहू ,श्रीमती सीमा कंवर, लोचन झलरिया ,छोटे लाल श्रीवास, सूर्यकांत राठौर ,सीमा राठौर, भरत लाल ,सतीश शांडिल, श्रीमती ललिता चतुर्वेदी ,श्रीमती लक्ष्मीन कर्ष,दीप्ती कर्ष, शोभा दुबे ,अवकाश तिवारी,सनत सिदार, सुरेंद्र भैना,झामलाल यादव, भुवन डड़सेना, फिरत कंवर, अंजलि पटेल एवं बहुत से बच्चे भी उपस्थित थे



0 टिप्पणियाँ