Music

BRACKING

Loading...

सड़क हादसा: मजदूरों में ट्रक ने टक्कर मारी, छह घायल

 


शिवपुरी  खेत में धान रोपकर घर लौट रहे मजदूरों में केले से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह मजदूर घायल हो गए है। घटना सुभाषपुरा के पतारा पर फोरलेन हाइवे पर रविवार की शाम 5:30 बजे की है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक खेत में धान रोपकर मजदूर फोरलेन हाइवे से होकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी पतारा के पास शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सरोज पत्नी कल्लू आदिवासी, कीलू पुत्र वासुदेव आदिवासी, सपना पत्नी कीलू आदिवासी, पार्वती पुत्री अमरलाल आदिवासी, मुस्कान पुत्र मुन्ना आदिवासी, रोशनी पुत्र मुन्ना आदिवासी निवासी पतारा घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ