Music

BRACKING

Loading...

श्रमिक कल्याण हेतु मनियर शिवपुरी में विधिक सहायता शिविर आज

 ब्रज रावत
 प्रधान जिला न्यायाधीश श्री विनोद कुमार के मार्गदर्शन में एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 01 मई से 07 मई तक श्रमिक विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 03 मई को प्रातः 06.45 बजे से 7.30 बजे तक मनियर शिवपुरी में श्रमिक कल्याण हेतु शासन द्वारा संचालित योजनायें एवं नालसा/सालसा की विधिक सेवा योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि यह शिविर श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, नगर पालिका, ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत के समन्वय से आयोजित होंगे। उक्त कार्यक्रमों में पात्र श्रमिक अथवा हितग्राही उपस्थित होकर ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ ले सकते है। श्रमिकों के कल्याण के लिए अगला शिविर 04 मई को कठमई शिवपुरी में आयोजित होगा।                                                                                   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ