![]() |
anticorruptiin-news |
अच्छी बारिश के चलते अटलसागर (मड़ीखेड़ा) डेम का जल स्तर बढ़ रहा हैं। आज रविवार की सुबह 8 बजे तक डेम 80.11 प्रतिशत भर चुका हैं। शनिवार से डेम से बिजली भी बनना शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को बिजली उत्पादन के लिए 45 क्यूमेक्स पानी 9 घंटे टरबाइन चलाने के लिए था लेकिन आज रविवार को पावर हाउस के मशीन अवर्स 9 घंटे मे वृध्दि करते हुए 72 मशीनअवर्स कर दिया गया हैं। इसके लिए 150 क्यूमेक्स पानी नदी मे छोङा जा रहा हैं। बता दें टरबाइन से बिजली बनाने के बाद पानी मोहनी सागर बांध पहुंचेगा। इसके लिए नदी से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।
वहीँ अटलसागर (मड़ीखेड़ा) डेम के कार्यपालन यंत्री ने अलर्ट जारी करते हुए सूचना दी हैं कि मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के अलर्ट और डेम के बढ़ते स्तर को देखते हुए आज रविवार की शाम 7 बजे डेम के गेट खोले जा सकते हैं। इस दौरान करीब 1000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। यह पानी मोहिनी बांध के माध्यम से सिंध नदी में पहुंचेगा। इसके चलते आम नागरिकों को नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई हैं।

0 टिप्पणियाँ