Music

BRACKING

Loading...

ANTICORRUPTION-NEWS : सरकारी दीवार ढही, मलबे में दबी बाइक और घर का सामान

सरकारी दीवार ढही, मलबे में दबी बाइक और घर का सामान
Government wall collapsed, bike and household items buried under debris

 सरकारी दीवार ढही, मलबे में दबी बाइक और घर का सामान : एक घर में आई दरार, रहवासियों ने लगाए नगर परिषद के इंजिनियर पर आरोप 

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे वार्ड 7 में चढ़ाव के रास्ते को साधने के लिए बनाई गई सरकारी दीवार का एक हिस्सा एक घर के ऊपर गिर गया। जिससे गृह स्वामी को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। 

वार्ड की रहने वाली महिला का कहना है कि इस सरकारी दीवार में लगातार पानी की निकासी न होने के चलते पानी बैठ रहा था। इस चढ़ा वाले रास्ते पर पानी की निकासी के लिए नालियां थी लेकिन कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर नालियों को बंद कर दिया गया। इसके चलते लगातार पिछले 6 माह से इस दीवाल में पानी बैठ रहा था। इसकी शिकायत 6 माह पहले नगर परिषद में दर्ज कराई गई थी। नगर परिषद के अध्यक्ष ने इंजिनियर से मौका मुआयना कर समस्या के निदान की बात कही थी। लेकिन इंजिनियर ने सुनवाई नहीं इसके बाद आज दीवार गिर गई। इससे उसके घर में दराद आ गई हैं।   

रहवासी हरिशंकर ओझा ने बताया आज दीवार के ढहने से दीवार का एक हिस्सा मकान सहित पास बनी झोपड़ी पर भरभरा कर गिर गया। दीवार के मलबे के नीचे बाइक और घर का सामान दब गया हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में परिवार का कोई भी सदस्य मलबे की चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ