![]() |
| ANTICORRUPTION-NEWS |
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के वेगवां गांव में 60 वर्षीय ग्रामीण को बिजली का तेज करंट लग गया था। परिजन ग्रामीण को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक इंदार थाना क्षेत्र के बिनेगा पंचायत के वेगवां गांव के रहने वाले 60 वर्षीय लखन रघुवंशी अपने घर की बिजली की लाइन में आई खराबी को सुधारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बिजली का तेज का करंट लग गया था। जिससे वह बेहोश हो गए थे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।

0 टिप्पणियाँ