आकाशीय बिजली गिरने से पांच भैंसों की मौत : जंगल में चरने गई थीं, ग्रामीण को हुआ लाखों का नुकसान
![]() |
| ANTICORRUPTIONNEWS |
Five buffaloes died due to lightning
शिवपुरी जिले की खोड़ चौकी क्षेत्र के सुनाज वीरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की पांच भैंसों की मौत हुई है। ग्रामीण की भैंसे जंगल में चारे के लिए गई हुई थी। इसी दौरान भैंस मालिक के बेटे के सामने आकाशीय बिजली गिर गई थी। बता दें कि आज सुबह से ही अंचल में बारिश का दौर जारी रहा हैं इसके साथ ही दिन में कई बार जिले में बिजली कड़की थी।
जानकारी के मुताबिक़ सुनाज वीरा गांव में आज रविवार को रामकिशन का बेटा वीरेंद्र गुर्जर अपनी पांच भैंसों को लेकर जंगल में गया था। बता दें कि गांव में आज सुबह से ही बारिश हो रही थी। दोपहर 12 बजे के लगभग एकाएक बादलों में हुई गड़ग़ड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई थी। जिसकी चपेट में रामकिशन की पाँचों भैंस चपेट में आ गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस सहित प्रशासनिक अमले को दी है। बता दें पांच भैंसों की मौत से रामकिशन गुर्जर को लाखों रूपये का नुकसान हुआ हैं।

0 टिप्पणियाँ