युवक को घेरकर बढ़ानी से पीटा : सिर में आये 14 टांकें, रास्ते को लेकर चला आ रहा था विवाद
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चला रहा था।
इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ घेरकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में 14 टांके आये हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। यहां उसका उपचार जारी हैं। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।
रमघड़ा के रहने वाले 39 साल के हटे सिंह गुर्जर पुत्र गोविन्द सिंह गुर्जर ने बताया कि रास्ते को लेकर और भैंसे खेत में घुसने को लेकर गांव के हरिकिशन गुर्जर और महेंद्र गुर्जर के साथ विवाद चला आ रहा था। तभी उसे व् उसके परिवार को डंकिया मिला रहीं थी। इसकी दो शिकायतें करैरा थाने में भी दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बीती रात जब वह अपने खेत से घर बापस आ रहा था। तभी रास्ते में रामबरण गुर्जर, जीतेन्द्र गुर्जर,हरिकिशन गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, भरत गुर्जर, राजवीर गुर्जर, रामअवतार गुर्जर ने घेर लिया था। सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। इस बीच हिस्ट्रीशीटर रहे रामवरन ने फरसा मार दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए थे। लेकिन तब तक सभी लोग मौके से भाग गए थे। बाद में डायल 100 बुलाकर करैरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सिर में 14 टाँके आये हैं।
0 टिप्पणियाँ