Music

BRACKING

Loading...

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का कथा आयोजन करैरा में ,21000 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा

21000 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा-  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का होगा आयोजन

- 5 दिसंबर को पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लगेगा दिव्य दरबार

शिवपुरी के करैरा में 2 दिसंबर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होनी हैं। इसकी सभी तैयारी आयोजन समिति ने पूर्ण कर ली हैं। कथा के शुभारंभ से पहले आज रविवार को करैरा कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब 21000 कलश को लेकर महिलाएं कथा स्थल पहुंची थी। इसके साथ ही कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे थे। 

50 हजार लोग कलश यात्रा में हुए शामिल -

करैरा कस्बे में कलश यात्रा की शुरुवार अनाज मंडी प्रांगण से सुबह 11 बजे हुई थी। यहां से 21000 हजार कलशों को सिर पर रखकर महिलाएं कथा स्थल की ओर रवाना हुई थी। कलश यात्रा में शामिल होने आईं लगभग सभी महिलाओं ने पीले रंग की साड़ी और युवतियों ने सूट पहन रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाओं के पीले वस्त्र पहने होने के चलते कस्बे का मार्ग पीतांबरी दिख रहा था। कलश यात्रा मंडी प्रांगण से शुरू होकर तहसील, करैरा थाना, पुलिस सहायता केंद्र, बस स्टैंड, फूटा तालाब, ग्रामीण बैंक, उत्कृष्ट विद्यालय होते हुए बगीचा वाली काली माता मंदिर कथा स्थल तक पहुंची। महिलाओं सहित करीब 50 हजार लोगों ने इस कलश यात्रा की 3 किलोमीटर की दूरी करीब ढाई घंटे में तय की थी। इस कलश यात्रा में मंदिर के महंत जीतू भगत को बग्गी पर बैठाया गया था इस यात्रा में सैकड़ों साधु-संत और भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, करैरा विधायक रमेश खटीक आदि शामिल हुए थे। कल सोमवार से बगीचा वाली काली माता मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान का आगाज होगा। 

5 लाख स्क्वायर फीट में बनाया गया हैं मंच और पांडाल -

सोमवार से होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने लाखों लोग पहुंचने का अनुमान लगाया गया हैं। कथा स्थल के लिए 5 लाख स्क्वायर फ़ीट की जमीन सुरक्षित रखी गई हैं। यहां 100 बाई 100 का मंच और 300 बाई 800 का ड्रोम पांडाल लगाया हैं। इस पांडाल में एक साथ करीब साढ़े तीन लाख लोग बैठ सकते हैं। काली माता मंदिर के ठीक सामने 91 बाई 91 फीट की यज्ञशाला का निर्माण किया है। 

अन्नपूर्णा रसोई में रोज बनेगा एक लाख लोगों का खाना -

 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के आयोजन में लाखों पहुंचते हैं। कई लोग कथापूर्ण होने तक पांडाल में ही रुकते हैं। इसके लिए अन्नपूर्णा रसोई बनाई गई हैं। इस रसोई में करीब 1 लाख लोगों के भोजन का निर्माण किया जाएगा। भोजन को बनाने के लिए 300 हलवाई को लगाया गया हैं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में बाल्टियर भी भोजन व्यवस्था को संभालेंगे।  

कार्यक्रम की जानकारी -

करैरा में श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन 2 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होना हैं। 2 दिसंबर से भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी और 8 दिसंबर तक चलेगी। बीच में 5 दिसंबर को पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार होगा। 6 दिसंबर को पं. शास्त्री के सानिध्य में 21 कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ