Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : थाने के अंदर गैंगस्टर स्टाइल की रील वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

शिवपुरी जिले के करैरा थाना के भीतर गैंगस्टर स्टाइल में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में विवादित गाना "हम पर चले मुकदमे, केस पर, जेल में हम न टिकते हैं" बज रहा था, जो पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा था।

थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि करैरा थाने में दर्ज मारपीट के मामले में एक नाबालिग अपने परिजनों के साथ कानूनी कार्यवाही के लिए थाना पहुंचा था। इस दौरान उसके भाई कर्नल पुत्र बद्री प्रसाद परिहार (20) निवासी ग्राम खैराघाट, थाना करैरा ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में पुलिसकर्मी को कागजों पर साइन करवाते दिखाया गया, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि आरोपी किसी बड़े अपराधी की तरह पेश हो रहा है।

जब वीडियो वायरल हुआ और पुलिस की छवि धूमिल होने लगी, तो करैरा थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी कर्नल परिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ