Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बच्चा चोर समझकर युवक की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

शिवपुरी। शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित विजयपुरम कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे विजयपुरम कॉलोनी में एक अज्ञात युवक ने 6 साल के बच्चे को पकड़ लिया। जब बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बच्चे ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। यह सुनकर भीड़ भड़क गई और युवक की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान इरशाद खान के रूप में हुई है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक से पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ