Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : कोलारस में स्टेरिंग फेल होने से पार्सल वाहन हादसे का शिकार, ड्राइवर केबिन में फंसा






शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 46 पर पूरनखेड़ी गांव के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से इंदौर जा रहा एक पार्सल आइशर वाहन स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर डायवर्सन पर लगाए गए पिलर से जा टकराया।


हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला।


घायल ड्राइवर की पहचान रविंद्र निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। ड्राइवर ने बताया कि स्टेरिंग फेल होते ही वाहन अनकंट्रोल हो गया और वह पिलर से टकरा गया। हादसे में उसका पैर केबिन में फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।


घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ