Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : जमीन के बंटवारे और केसीसी एनओसी को लेकर बेटे ने पिता से की मारपीट, बैराड़ थाने में मामला दर्ज

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ़ में जमीन के बंटवारे और केसीसी की एनओसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजीगढ़ निवासी हरचरण धाकड़ (65) ने बताया कि 12 मई की शाम उनका बड़ा बेटा कमलकिशोर धाकड़ घर आया और जमीन के बंटवारे व केसीसी की एनओसी की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूसों से मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में डंडा मार दिया, जिससे उनके माथे पर चोट आ गई और खून निकल आया।


घटना के दौरान छोटा बेटा रिंकू धाकड़ और गांव का प्रताप धाकड़ मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने बीच-बचाव कराया। फरियादी का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी जान से खत्म करने की धमकी देकर चला गया।

बैराड़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कमलकिशोर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ