Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : निजी अस्पताल में शासकीय डॉक्टरों की सेवाओं का आरोप, महिला की मौत के बाद कलेक्टर से शिकायत

शिवपुरी शहर के निजी सुखदेव हॉस्पिटल को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सर्वोदय नगर कॉलोनी निवासी गगन अग्रवाल ने कलेक्टर अर्पित वर्मा को शिकायत सौंपकर मेडिकल कॉलेज की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ. शिखा जैन, जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. सिंह और सुखदेव हॉस्पिटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि शासकीय चिकित्सक वर्षों से निजी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं और उपचार में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी निधि अग्रवाल की मौत हो गई।

गगन के मुताबिक, निधि अग्रवाल को 28 मार्च 2026 को डिलेवरी के लिए सुखदेव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. शिखा जैन ने सिजेरियन डिलेवरी की। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ती रही, लेकिन समय पर उचित उपचार और निगरानी नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि लगातार ब्लीडिंग और यूरिन न आने जैसी शिकायतों के बावजूद डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे हालत बिगड़ती चली गई। बाद में महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई।


गगन अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की उन्होंने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय उनसे संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे। जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने में समय लग गया, जिसके बाद अब उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में पूरी शिकायत और दस्तावेजों के साथ आवेदन सौंपा है।


गगन अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया है कि शासकीय ड्यूटी पर रहते हुए निजी अस्पताल में ऑपरेशन करना नियमों का उल्लंघन है। साथ ही उन्होंने सुखदेव हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।


मामले में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पीड़ित को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ