संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड करेरा की ग्राम विकास समिति एवं नवांकुर समिति के माध्यम से ग्राम बडोरा में आयोजित जल चौपाल को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि “जल को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा।”कार्यक्रम में श्री बरुआ ने वर्षा जल संचयन, परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया। इस जल चौपाल में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए अपने सुझाव साझा किए।चौपाल के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई, जैसे—छतों से वर्षा जल संग्रहण, तालाबों और कुओं की सफाई एवं पुनर्जीवन, तथा जल का अनावश्यक दुरुपयोग रोकना। ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल स्रोतों का संरक्षण करना रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों को जल बचाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।

0 टिप्पणियाँ