Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : भीषण एक्ससेंटेंट पति पत्नी सहित बच्चा भी घायल


शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एनएच-46 पर सड़क हादसा हो गया। दीगोद गांव के पास एक आर्टिका कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बदरवास के गल्ला व्यापारी पीयूष गोयल, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीयूष गोयल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कार से शिवपुरी से बदरवास लौट रहे थे। इसी दौरान दीगोद गांव के पास उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि कार पीयूष गोयल खुद चला रहे थे और हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ