Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कमलागंज थीम रोड पर अनियंत्रित बोलेरो पिकअप मकान से टकराई, छज्जा टूटा

शिवपुरी शहर के कमलागंज थीम रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह को एक बड़ा हादसा टल गया, जब आइसक्रीम से भरी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का छज्जा टूट गया और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सीधे मकान के छज्जे और दीवार से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान के बाहर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ