अमोला.मडीखेडा डैम में डूवने के वाद अमोला ग्राम विस्थापित हुआ,इसके चलते हजारों ग्रामीण मजवूरी मैं गांव छोड़कर नये अमोला के साथ आसपास के गांव और कस्बों शहरों मैं जा वैसे लेकिन गांव से लगाव के चलते एवं अपने देवी देवताओं को पूजने दूर दूर से आते रहे।
आखिर कुछ समय पूर्व ग्राम वासियों ने निर्णय लिया कि हम और हमारे भगवान,देवी देवता, यहीं रहेंगे चूकि हम सवकी आष्था अपने पैतृक मिट्टी से जुडी है अतः निर्णय हुआ कि शाषन और जनप्रतिनिधियों का इंतजार न करते हुए स्वयं सार्वजनिक सहयोग से मंदिर निर्माण कराया जाकर अपने आराध्य देवी देवताओं भगवान की पुनः स्थापना पूर्व ग्राम मैं करेंगे।
इसी क्रम मैं आज श्री राम दरबार के साथ शिव परिवार और प्राचीन पीपल वाली मां दुर्गा की स्थापना के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ भी संपन्न हुआ जिसमें दूर दूर शहरों से एवं विस्थापित गांव और आसपास के गांव से हजारों भक्त शामिल हुए और यज्ञ संपन्न के साथ ही कन्या भोजन के वाद हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन अमोला पूर्व वासियों द्वारा सार्वजनिक रुप से संपन्न हुआ जिसमें सेठ श्री संतोष नीखरा करैरा वालों की प्रमुख भूमिका रही।




0 टिप्पणियाँ