Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी में पतंजलि मेगा स्टोर का ताला तोड़ने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का लैपटॉप और नकदी बरामद!


शिवपुरी। शिवपुरी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कमलागंज एबी रोड स्थित पतंजलि मेगा स्टोर में हुई चोरी की वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक 19 वर्षीय शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया एचपी (HP) कंपनी का लैपटॉप, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया बरामद कर लिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला 13 अप्रैल 2026 का है। कृष्णपुरम कॉलोनी के रहने वाले तरुण सिंह ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कमलागंज एबी रोड पर स्थित उनके पतंजलि मेगा स्टोर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस अधीक्षक (SP) शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के सख्त निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चोर की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गांधी पार्क के पास से दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से एक सटीक सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गांधी पार्क मानस भवन के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज उर्फ शराफत शाक्य (उम्र 19 वर्ष), निवासी कोलिया की माता मंदिर के सामने, शिवपुरी बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने पतंजलि स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

माल बरामद, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी सूरज उर्फ शराफत शाक्य के पास से चोरी किया गया करीब 40 हजार रुपये कीमत का एचपी लैपटॉप, 700 रुपये नगद और शटर/ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ