साजिद खान उर्फ चांद खान लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वह लगातार समाज के लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं और जरूरतमंदों के साथ हर समय खड़े नजर आए हैं। संघर्ष के समय समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साजिद खान ने अपनी कार्यशैली और समर्पण से संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि साजिद खान उर्फ चांद खान हमेशा समाज के हित, अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में भीम आर्मी शिवपुरी जिले में और मजबूत होगी तथा आमजन और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनके साथ काम करने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ