शिवपुरी।जिले के किन्नर समाज में गद्दी पर वर्चस्व को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। रन्नौद की रहने वाली भावना किन्नर ने भोपाल और अन्य क्षेत्रों के किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिवपुरी कलेक्टर (जिलाधीश महोदय) को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत में भावना किन्नर ने आरोप लगाया है कि उनकी रन्नौद की पुश्तैनी गद्दी को हड़पने के लिए कुछ बाहरी किन्नर उन्हें जान से मारने, मारपीट करने और खुदकुशी कर झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकियां दे रहे हैं।
पूरा मामला क्या है ?
हम आक को बता दे की ,मामला 4 जून 2026 की शाम का है। आवेदिका भावना किन्नर ने बताया कि भोपाल निवासी काजल ठाकुर किन्नर द्वारा एक सोशल मीडिया ग्रुप (डालिया ग्रुप सेंटर) पर अभद्र वीडियो और धमकी भरे मैसेज डाले गए। इसके साथ ही काजल, नेहा किन्नर, मुस्कान उर्फ अभी गुर्जर और अर्शी गुर्जर सहित अन्य किन्नरों द्वारा उन पर वीडियो बनाकर गंभीर और झूठे आरोप लगाए गए हैं।
भावना किन्नर का आरोप है कि ये लोग उन्हें और उनके चेलों को लगातार जान से मारने और मारपीट करने की धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें डराने के लिए खुदकुशी का नाटक कर उसका झूठा इल्जाम भावना किन्नर पर लगाने की साजिश भी रची जा रही है। इससे पहले भी नेहा किन्नर द्वारा इसी तरह झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा चुकी है।
रन्नौद की गद्दी हड़पने का रचा जा रहा षड्यंत्र
शिकायत में भावना किन्नर ने स्पष्ट किया है कि वह रन्नौद किन्नर पंचायत की वैध उत्तराधिकारी हैं। उन्हें मुस्कान गुर्जर उर्फ अभी गुर्जर (जो भोपाल के लगभग 50 किन्नरों के समाज द्वारा बहिष्कृत है) ने खुद इस पद पर नियुक्त किया था। अब वही लोग पूरे भारत के किन्नर समाज में उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं ताकि रन्नौद की पुश्तैनी गद्दी पर कब्जा किया जा सके। आवेदिका का कहना है कि उनके पास इस पूरे षड्यंत्र के पुख्ता सबूत मौजूद हैं
हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखते हैं
भावना किन्नर ने अपने आवेदन में भावुक होते हुए लिखा कि किन्नर समाज में न तो कोई हिंदू होता है और न ही कोई मुसलमान। हम सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करते हैं और ईश्वर से सबकी भलाई की कामना करते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व किन्नर समाज में हिंदू-मुस्लिम की बातें लाकर समाज का माहौल खराब करने और गंदगी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
इस गंभीर विवाद को देखते हुए आवेदिका भावना किन्नर ने जिलाधीश महोदय से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और धमकी देने वाले आरोपी किन्नरों के खिलाफ सख्त कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें और उनके चेलों को सुरक्षा मिल सके। इस शिकायती पत्र पर दिनांक 16 जून 2026 की रिसीविंग भी दर्ज है।

0 टिप्पणियाँ