Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : विस्थापन के वर्षो वाद आखिरकार भगवान पुनः नये मंदिर मै विराजमान

शिवपुरी । 

शिवपुरी के ग्राम अमोला -करीव वीस वर्ष पूर्व,मडीखेडा डूव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमोला,नये स्थान करैरा के पास नये अमोला की जगह पर विस्थापिन हुआ, विस्थापन के चलते शाषकीय नियम कानून मै, पुराने अमोला के भगवान, श्री राम दरवार,  देवी दुर्गा मां, एवं शिव परिवार के साथ साथ अन्य मूर्तियां भी विस्थापन के चक्कर मै यहाँ वहां दयनीय हालत मै  वर्षो रखी रहीं.

चूकि गांव वालों की आस्था पुराने स्थानों से ही जुडी रहीं इसलिए ग्राम वासियों की आपसी सहमति के चलते, सारे भगवानों की प्राचीन मूर्तियों को पुराने अमोला मै एक ही जगह स्थापना करने की आम सहमति वनी जिसमै निर्णय लिया गया कि हम लोग और हमारी आष्था और हमारे भगवान यहां से विस्थापित नहीं होंगे चूकि वारह महिने आम लोग अपने देवी देवताओं पर दूर दूर से आते जाते भी रहे है, इसके चलते ग्राम वासियों के सामूहिक प्रयास से नवीन मंदिर का निर्माण कराया गया जिसमें  हाल करैरा निवासी श्री संतोष  नीखरा (सेठ )का विशेष योगदान रहा,इसी क्रम मै पुराने अमोला मै पुराने मैया के मंदिर के पास नये मंदिर का निर्माण कराया गया, और इसी नये मंदिर मै श्री राम दरवार, मां दुर्गा एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के वाद हुआ,

इस कलश यात्रा मै हजारों महिलाओ के साथ पुरुष, कन्यायें वच्चे व विस्थापित हुये समस्त ग्राम वासी, शामिल हुये, पांच दिन प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के वाद,  दिनांक 17 जून को, हवन कन्या भोज के साथ भंडारा भी आयोजित होगा!

आयोजन यज्ञ आचार्य पं  श्री अरविंद कुमार शाष्त्री एवं अन्य विद्वान पंडितो के साथ, पूर्व अमोला निवासी पं. श्री देवेंद्र भार्गव शिवपुरी निवासी, एवं समस्त ग्रामीणों के संरक्षण मै संपंन्न हो रहा है!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ