शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम ऐनवारा निवासी रघुराज सिंह धाकड़ पुत्र भगवत सिंह धाकड़ ने अपनी ट्रॉली चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने थाना प्रभारी बदरवास को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी नीले-सफेद रंग की ट्रॉली, जिसमें करीब 20 फुट डस्ट भरी हुई थी, अपने मकान के पास स्थित खेरे में खड़ी कर रखी थी।
रघुराज सिंह के अनुसार उन्होंने 9 जून की शाम करीब 4 बजे ट्रॉली को उसके स्थान पर देखा था। इसके बाद 10 जून की सुबह करीब 6 बजे जब वह ट्रॉली देखने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी ट्रॉली का कोई पता नहीं चला।
पीड़ित किसान का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रॉली को चोरी कर ले जाया गया है। उन्होंने पुलिस से ट्रॉली की तलाश कर उसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ